मधेपुरा: दानी दुखनी उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. कोरोना काल के बाद पहली बार बच्चों को स्कूल जाने की अनुमति मिली जिससे बच्चे स्वतंत्रता दिवस समारोह की खुशी ओतप्रोत हो उठे. विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य जयप्रकाश नारायण के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी देशभक्ति की जज्बे से प्रस्तुति देकर लोगों को मजबूर कर दिया.
वहीं विद्यालय निर्देशक अजय कुमार ने कहा कि समाज की कुरीतियों से मुक्त होना ही आजादी है. उनके बाद प्रधानाध्यापक ने ननिहालओ को स्वतंत्र संग्राम से जुड़े घटनाओं से रूबरू किया. मौके पर लालू कुमार, रोशन कुमार, रोशन कुमार राम, भजन, सरोज, अजय, नीतीश सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









