केपी महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ आयोजन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

14 अगस्त 2021

केपी महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ आयोजन

मुरलीगंज: केपी महाविद्यालय के प्रांगण में प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ राजीव रंजन की अध्यक्षता में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया. महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि सब को जागरूक बनाना है स्वच्छता अपनी आदत में अपनाना है. 

इस दौरान महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्र छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई. साथी इस अवसर पर महाविद्यालय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया.

इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी प्रोफ़ेसर महेंद्र मंडल, छात्र नेता पिन्टू यादव, डॉ अली अहमद मंसूरी, डॉक्टर शिवा शर्मा, डॉक्टर विजय पटेल, डॉक्टर रविंद्र कुमार, डॉ प्रदीप कुमार डॉक्टर चंद्रशेखर आजाद डॉ पंकज कुमार शर्मा, प्रधान सहायक नीरज कुमार निराला, गजेंद्र दास, प्रभाकर मंडल, अभिषेक कुमार मीना कुमारी, शोभा देवी, अभिमन्यु कुमार सिंटू कुमार, अशोक पासवान, संत कुमार, नीरज कुमार रात्रि प्रहरी, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, मन्नू, शाहीन, आदिल, सूरज आदि उपस्थित थे. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages