नाटक "बेरोजगारी" का हुआ मंचन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

14 अगस्त 2021

नाटक "बेरोजगारी" का हुआ मंचन

बेगूसराय: एक्टिव कल्चरल सोसाइटी बेगूसराय की नवीनतम प्रस्तुति युवा रंगकर्मी इम्तियाजुल हक़ डब्लू द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक बेरोजगारी का सफ़ल मंचन शक्ति वाटिका प्रेक्षागृह रतनपुर में माय कैरियर विलनेस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह में किया गया. हास्य व्यंग्य से भरपूर उक्त नाटक में दिखाया गया कि मौजूदा परिवेश में जहाँ एक तरफ़ लोग शिक्षित होकर बड़े-बड़े शहरों से डिग्री लेकर रोजगार की तलाश में दर-बदर की ठोकरें खा रहे हैं फिरभी निराशा ही हाथ लग रही है. 

अतः ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियों को इस तरह की प्राइवेट कंपनी से रोजगार की उम्मीद बनती है. नाटक मंचन में शामिल कलाकार सक्रिय युवा रंगकर्मी अमरेश कुमार, राधा कुमारी, मनोज कुमार, नेहा कुमारी, शुभम कुमार, हरिश्चंद्र कुमार, राहुल कुमार तथा राजनंदन ने अपने प्रभावशाली अभिनय से प्रेक्षागृह में मौजूद दर्शकों को ख़ूब आनंदित किया. संगीत सहयोग घनश्याम पासवान और रंजीत अलबेला ने किया.

मौके पर मुख्य अतिथि नगर विधायक कुन्दन कुमार तथा विलनेस प्राइवेट कम्पनी के डाइरेक्टर शशि प्रकाश, रूपेश कुमार व विजय कुमार सहित कम्पनी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages