सिंहेश्वर: सिंहेश्वर महोत्सव के अवसर पर मवेशी हाट परिसर में कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें मधेपुरा ने शानदार जीत दर्ज की है. प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच मधेपुरा और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मुरलीगंज के बीच खेला गया. मधेपुरा ने जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल दमयंती शत्रुघ्न एकेडमी मधेपुरा और भर्राही बाजार के बीच खेला गया.
जिसमें भर्राही बाजार ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपना जगह बनाया. फाइनल मैच मधेपुरा और भर्राही के बीच खेला गया. जिसमें मधेपुरा 57 अंक के प्राप्त कर शानदार जीत हासिल किया. वहीं भर्राही की टीम 22 अंक पर ही सिमटकर रह गई. इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राजीव रंजन के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया और अनुशासन में रहकर जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी. कार्यक्रम का संचालक गुलशन ने किया. निर्णायक की भूमिका राहुल व आनंद ने निभाई.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








