पतरघट: प्रखंड के लोकप्रिय पत्रकार पवनदेव सिंह रविवार को पंच तत्व में विलीन हो गए. उनके पुत्र राजेश चिक्कू ने मुखाग्नि दी. उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में इलाके के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. ज्ञात हो की पांच दी न पूर्व सोरबजार राजबांधा के पास दूसरे बाइक सवार ने ठोकर मार कर जख्मी कर दिया था. उनके घर आने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है. लोग उनकी लोकप्रियता का बखान करते थकते नहीं हैं.
लोग अपनी आंसू रोक नहीं पा रहे हैं. पटना से शव आने के बाद यहां का माहौल गमगीन हो गया. पत्नी मनोरमा देवी सहित परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है. मधेपुरा के सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव, अशोक सिंह, चंद्रिका साह, जिवछ सिंह, विजय कुमार सिंह, डॉ. कुंदन सिंह, ने संवेदना व्यक्त करते कहा की क्षेत्र में एक हिम्मती पत्रकार का जाना दुखद है.
घटना की जांच कर दोषी को सजा देने की मांग:
वरिष्ठ पत्रकार पवनदेव सिंह की मौत पर राजपूत करणी सेना ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. करनी सेना के प्रदेश युवा अध्यक्ष हरी ओम, जिला सचिव आभाष सिंह व अन्य ने कहा कि बाइक से ठोकर मारने वाले पर कड़ी सजा मिले. ऐसा नहीं होने पर करनी सेना आंदोलन करेगी. उन्होंने परिजनों को मुआवजा देने की मांग की.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









