हर किसी की उम्मीद है सुनीत साना - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

13 अप्रैल 2022

हर किसी की उम्मीद है सुनीत साना

मधेपुरा: पूर्णिया के मैक्स 7 अस्पताल में बनमनखी निवासी राहुल कुमार की पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती करवाया गया था. डिलीवरी उपरांत नवजात शिशु को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. डॉक्टरों ने नवजात शिशु के लिए एबी पॉजिटिव रक्त उपलब्ध करवाने की बात कही. हालांकि उनके परिजन उदाकिशुनगंज निवासी जॉनसन दास ने पहले विक्की विनायक को फोन कर रक्त देने कि अपील की. विक्की विनायक ने परिजनों को सुनीत साना से सम्पर्क करने को कहा और सम्पर्क नंबर दे दिया. 

फिर उन्होंने प्रांगण जन कल्याण फाउन्डेशन के संस्थापक एवं कोरोना योद्धा व युवा गायक सुनीत साना से सम्पर्क कर इस बात की जानकारी देते हुए रक्त उपलब्घ करवाने की बात की. जिसके बाद सुनीत साना ने अपने सोशल मीडिया Facebook और WhatsApp पर पोस्ट कर पूर्णिया के साथियों से रक्त देने की अपील की. जिसके बाद पूर्णिया के साथी रक्तवीर सत्यम राजपूत के द्वारा देर रात रक्तदान की गई.
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages