सरस्वती यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 अगस्त 2022

सरस्वती यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजित

मधेपुरा: रविवार को प्रोफेसर कॉलोनी, मधेपुरा में प्रो. राम भजन मंडल की अध्यक्षता में सरस्वती यादव के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया. श्रीमती यादव बीएनएमयू, मधेपुरा के अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र प्रसाद यादव की धर्मपत्नी थीं. शुक्रवार को पटना में इलाज के दौरान हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया. वे 80 वर्ष की थीं और भरे पूरे परिवार को छोड़कर स्वर्ग सिधार गईं. प्रोफेसर मंडल ने कहा कि वे एक कुशल गृहणी और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं. डा. शैलेंद्र यादव ने कहा कि वे हर दम गरीबों की सहायता में व्यस्त रहती थीं. शनिवार को अरार सुखासन में उनका दाह संस्कार किया गया और उनके पुत्र चंदन कुमार ने मुखाग्नि दी. 


इस अवसर पर डॉ. सुरेश यादव, डॉ अरुण कुमार, राजेंद्र कुमार, अजय कुमार, अधिवक्ता अवध किशोर यादव, अशोक कुमार, विनोद कुमार, खेमचंद, कुंदन, डा. हर्ष सिंधु, कोशी नवनिर्माण मंच के परिषदीय अध्यक्ष संदीप यादव, वार्ड पार्षद अहिल्यादेवी, अभिनंदन यादव, विजय यादव, नागेश्वर यादव, पूर्व मुखिया मिथिलेश कुमार, कामेश्वर यादव, सुनील यादव, दिनेश, प्रमोद ,दीप नारायण,रुद्र नारायण, डा. श्याम, मंजीत, बबली, अस्मिता, शिखा, मिलन, रश्मि रमन, पल्लवी, अभिषेक, अभिनव आनंद, अमित, प्रियांशु, हनी, बनी आदि उपस्थित थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages