बिहारीगंज: वाणिज्य धर्मशाला परिसर में धूमधाम से बाबा गणिनाथ की जयंती मनाई गई. जयंती समारोह का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. धर्मशाला परिसर से शोभा यात्रा निकलकर पूरे प्रखंड का भ्रमण करते हुए पुनः धर्मशाला परिसर में आकर समाप्त हुई. समारोह की अध्यक्षता कर रहे हैं महेश कुमार गुप्ता ने बाबा गणिनाथ के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शंकर के मानस पुत्र बाबा गणिनाथ ने बुराइयों से समाज की रक्षा की थी.
समारोह में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. जहां स्थानीय कलाकारों के द्वारा भजन की भी प्रस्तुति दी गई. मौके पर ललित गुप्ता, नंदू गुप्ता, सचिदानंद साह, दीपक कुमार दिनकर, विवेक कुमार, लूटन कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









