राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती मनी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

14 जनवरी 2023

राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती मनी

मधेपुरा: 12 जनवरी को भारत के सचेतन लोग स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती युवा महोत्सव के रूप में मना रहे हैं. उसी कड़ी में सचेतन साहित्यकार व समाजसेवी डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने अपने निवास 'वृंदावन' में बच्चों के बीच यह युवा उत्सव मनाया. इस युवा महोत्सव के अवसर पर डॉ.मधेपुरी ने बच्चों से संदेश के रूप में कहा कि कर्मयोगी विवेकानंद के संपूर्ण जीवन से हमें यही शिक्षा मिलती है- "उठो, जागो और तब तक रुको नहीं जब तक कि तुम अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते. जब तक जीना है, तब तक सीखना है. 

जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो उसे समय पर पूरा कर लो अन्यथा लोगों का विश्वास और तुम्हारा खुद का आत्मविश्वास डोलने लगेगा. अंत में डॉ. मधेपुरी ने बच्चों से यही कहा कि जीवन में सफल होने के लिए स्वामी विवेकानंद के संदेशों को सदैव स्मरण करते रहना है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस पर 2023 की थीम "विकसित युवा, विकसित भारत" बनाने हेतु सभी युवाओं को पक्के इरादे व मजबूत संकल्प के साथ आगे आना होगा. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages