मधेपुरा: विश्वविद्यालय परिसर में एक कर्मचारी के आवास से शराब बरामद होने के मामले में 5 दिन बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण पूछा है. प्रॉक्टर डॉ. बीएन विवेका ने वित्त विभाग में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मचारी जयकृष्ण यादव को पत्र मिलने के 3 दिनों के अंदर जवाब संबंधित कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया है. पत्र में कहा गया है कि घटना से विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है. साथ ही कहा गया है कि ऐसे अवैधानिक कार्य के लिए उनको आवासीय सुविधा से वंचित भी किया जा सकता है.
विश्व विद्यालय कैंपस में शराब बरामदगी के बाद विभिन्न छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय में आंदोलन कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन करते हुए ऐसे कर्मचारी को अविलंब निलंबित करने की मांग की थी. साथ ही अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति को आवेदन देकर दोषी लोगों को चिह्नित करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.
(रिपोर्ट:- मनीष कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









