विद्यार्थी परिषद ने फूंका कुलपति का पुतला - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

20 सितंबर 2024

विद्यार्थी परिषद ने फूंका कुलपति का पुतला

मधेपुरा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बीएनएमयू के मेन गेट पर कुलपति प्रो. बीएस झा का पुतला दहन किया. कुलपति के आदेश से कुलसचिव ने पत्र जारी करते हुए कई छात्र नेताओं को उनके विभाग से बिना कोई स्पष्टीकरण के निलंबित किया गया है. जिसके कारण छात्र नेताओं और छात्र संगठनों में काफी आक्रोश है. एबीवीपी के प्रदेश मंत्री ने कहा कि यह वीसी के तानाशाही रवैया है. इससे स्पष्ट पता चलता है कि वर्तमान कुलपति भ्रमित हो चुके हैं. उन्होंने अपनी सनक को पूरा करने के लिए छात्र-छात्राओं के ऊपर इतना कठोर कार्रवाई की है, जो कहीं से भी उचित नहीं है. 

वर्तमान कुलपति ने जिस प्रकार छात्रों की लोकतांत्रिक अधिकार छीनने का प्रयास किया जा रहा है इससे मंडल विश्वविद्यालय में छात्रों का संवैधानिक अधिकारों का हनन और लोकतंत्र को समाप्त करने का साजिश से कम नहीं है. जिला संयोजक नवनीत सम्राट ने कहा कि वर्तमान कुलपति की मनोदशा कहीं से भी ठीक नहीं है. समीक्षा यदुवंशी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्राओं को इस प्रकार के कृत्यों में झूठ और मनगढ़ंत आरोप लगा करके अपराधी बनाना चाहता है. मौके पर नवनीत सम्राट, राजू सनातन, शंकर कुमार, अमोद आनंद, संजीव कुमार, भावेश झा सौरभ यादव, आदि उपस्थित थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages