मधेपुरा: गुरूवार को युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. अभिषेक कुशवाहा एवं प्रदेश सचिव सह पूर्व विघानसभा प्रत्याशी मो. इफ्तेखार आलम उर्फ गुड्डू ने मधेपुरा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह का बुके देकर स्वागत किया. डाॅ. अभिषेक कुशवाहा एवं मो. इफ्तेखार आलम उर्फ गुड्डू ने कहा है कि जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के साथ शिष्टाचार मुलाकात के दौरान शहर के विभिन्न समस्याओ के विषय मे बाते हूई. जिसमें मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेज मधेपुरा के समस्याओ के बारे मे अवगत कराया. बिहार सरकार के द्वारा मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है मगर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की उदासीनता के कारण इतनी समस्या उत्पन्न है.
जिसमें मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस सेवा को सुचारु रूप से बहाल नही है. ऐंबुलेंस सेवा उपलब्ध नही रहता एक दो ही ऐंबुलेंस की सेवा दी जा रही है वह भी मुश्किल से मिलता है जबकि कम से कम क्षेत्र के अनुसार दस से पंद्रह ऐंबुलेंस होना चाहिए.जिससे मरीजो को दरबदर भटकना पड़ता है. मरीजो को आम समस्याओ मे भी रेफर किया जाता है जबकि मेडिकल कॉलेज में ही सभी तरह के ईलाज की व्यवस्था की जा सकती है. रेफर क्यो किया जाता है. गरीब तबके के मरीज प्रायवेट से एम्बुलेंस की व्यवस्था करके बाहर जाते है. मेडिकल कॉलेज द्वारा ऐंबुलेंस की सेवा सुचारु रूप से नही दी जाती है. इस समस्या को दूर करते हुए सभी गरीब मरीजो के लिए सुचारु रूप से ऐंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये.
ओपीडी एवं इमरजेंसी में सभी डाॅक्टरो की उपस्थित सुनिश्चित हो. मेडिकल कॉलेज के सभी विभागो मे विशेषज्ञ चिकित्सको का पदस्थापना किया जाये. जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट, गैस्ट्रोलॉजिस्ट,कार्डियोलॉजिस्ट सर्जन एवं इन्टरनल मेडिसिन उपलब्ध किया जाये.मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस और अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नही है. जिससे गरीब मरीजो को प्रायवेट से इसे करवाना पडता है. जिससे उनपर काफी आर्थिक बोझ पड़ता है इसलिए इसकी व्यवस्था मेडिकल कॉलेज मे करवाया जाये. मेडिकल कॉलेज द्वारा निकाली गई कर्मचारीयो के बहाली की प्रकिया को जल्द से जल्द पूरी करके कर्मचारीयो को बहाल किया जाये. जिससे विभिन्न विभागो में कर्मचारीयो की कमी दूर हो. तमाम समस्याओ पर जिला पदाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही समस्याओ का निष्पादन किया जायेगा.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









