25 को होगा बिहार का अब तक का सबसे बड़ा डांस कॉम्पिटिशन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

4 जुलाई 2026

25 को होगा बिहार का अब तक का सबसे बड़ा डांस कॉम्पिटिशन

मधेपुरा: डांस के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार की सांस्कृतिक राजधानी बनने की ओर बढ़ रहे मधेपुरा में 25 जुलाई 2026 को इतिहास रचने की तैयारी है. यूनाइटेड आर्टिस्ट फेडरेशन ऑफ़ मधेपुरा द्वारा आयोजित और डांस स्पोर्ट्स इंडिया व सुरो भारती संगीत कला केंद्र द्वारा प्रस्तुत "मधेपुरा डांस चैंपियनशिप 2026" का भव्य आयोजन कला भवन, मधेपुरा में किया जाएगा. आयोजकों के अनुसार यह बिहार में अब तक का सबसे बड़ा डांस कॉम्पिटिशन होगा. इसमें मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार समेत पूरे बिहार से 300 से अधिक डांसर सोलो, डुओ और ग्रुप कैटेगरी में अपनी प्रस्तुति देंगे. चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की गुमनाम प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच दिलाना है. 


इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत 100% निष्पक्ष और पारदर्शी जजिंग होगी. मुख्य जज के रूप में बॉलीवुड कोरियोग्राफर रिंकू जैज शामिल होंगे. रिंकू जैज डांस+ सीजन 4 और डांस इंडिया डांस सीजन 6 के चर्चित कलाकार हैं. उनके साथ बिहार के कई नामचीन डांस टीचर भी निर्णायक मंडल में रहेंगे. इस चैंपियनशिप को भारत के प्रमुख कल्चरल एग्जामिनेशन बोर्ड और एशियन गेम्स सेलेक्टर फेडरेशन से आधिकारिक मान्यता मिली है. इससे यहां परफॉर्म करने वाले प्रतिभाशाली डांसर्स के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दरवाजे खुल सकते हैं. 15 टॉप डिजिटल क्रिएटर्स की मौजूदगी. इसमें मधेपुरा, सहरसा और सुपौल के बड़े इन्फ्लुएंसर्स शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर का लाइट, साउंड और LED सेटअप. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर प्रचार. बिहार के मशहूर डांस गुरुओं, कोरियोग्राफर्स और जजों के सामने टैलेंट दिखाने का मौका.

रिंकू जैज
आयोजन समिति में अरविंद कुमार दास, गायक व समाजसेवी सुनीत साना, एक्टर अमित कुमार अंशु, वकील वक्का, अमर कुमार, राजा भगत, अक्षय कुमार, मिथुन कुमार, रमेश शर्मा, कार्तिक साह और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमित कुमार शामिल हैं. यूनाइटेड आर्टिस्ट फेडरेशन ने कहा यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बिहार के डांस कल्चर का महापर्व है. हम हर उस युवा को मंच देना चाहते हैं जो डांस को जीता है. सोलो हो या ग्रुप, अगर आपमें जुनून है तो 25 जुलाई को कला भवन पहुंचिए. डांस प्रेमी इस मेगा इवेंट को लेकर पहले से ही उत्साहित हैं.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages