1. महाविद्यालय परिसर एवं मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं.
2. सभी ऑनलाइन कार्य महाविद्यालय परिसर में ही कराए जाएं.
3. छात्रों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.
4. शुद्ध पेयजल के लिए आरओ वॉटर कूलर लगाया जाए.
5. छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएं.
6. बी.एड., पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं.
7. महाविद्यालय के कार्यक्रमों में सभी छात्र संगठनों के प्रमुख छात्र नेताओं को आमंत्रित किया जाए.
8. नियमित सेमिनार एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए.
9. महाविद्यालय में पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए.
10. CIA परीक्षा का रिकॉर्ड समय पर अपडेट किया जाए तथा सभी छात्र-छात्राओं की नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं.
इस मौके पर पिंटू यादव ने कहा कि इन मांगों का उद्देश्य किसी प्रकार का विरोध नहीं है, बल्कि छात्रहित और महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास को गति देना है. बेहतर शैक्षणिक वातावरण, पारदर्शी प्रशासन और मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक छात्र का अधिकार हैं. गौरव कुमार ने कहा कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होती है तो हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा और महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी. पिंटू यादव ने विश्वास जताया कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए सभी मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेगा. उन्होंने कहा कि छात्रहित एवं महाविद्यालय के विकास से जुड़े प्रत्येक रचनात्मक कार्य में छात्र संगठन प्रशासन के साथ सहयोग के लिए सदैव तैयार रहेगा. इस अवसर पर मन्नू कुमार, विनीत कुमार, सौरव कुमार सहित दर्जनों छात्र उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









